सुल्तानपुर, फरवरी 11 -- सुलतानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मूंगर तुरकहिया में डेढ़ साल पूर्व किन्नन व उसके भतीजे पर तमंचा और बंदूक से जानलेवा हमला करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश संध्या चौधरी की कोर्ट में गवाही जारी है। बुधवार को अभियोजन पक्ष के दरोगा सुनील कुमार से अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा जिरह पूरी की। दरोगा सुनील कुमार कुशीनगर जिले की पुलिस लाइन से तलबी पर कोर्ट में हाजिर हुए। कोर्ट ने शेष साक्ष्य के लिए 16 मार्च की तारीख नियत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...