हरदोई, फरवरी 9 -- अतरौली। ग्राम करेंठ में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत की खबर कवरेज को लेकर एक मीडियाकर्मी पर जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने एक दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसमें एक आरोपी नामजद है, जबकि अन्य अज्ञात की तलाश पुलिस कर रही है। 23 जनवरी को मीडियाकर्मी अतरौली-संडीला रोड स्थित करेंठ गांव के तिवारी पुर खेरवा में मूलचंद अर्कवंशी के दरवाजे पर हुई सड़क दुर्घटना की खबर कवर करने शाम करीब सात बजे पहुंचे थे। कुछ खुराफाती तत्वों ने खबर कवरेज का विरोध करते हुए मीडियाकर्मी पर हमला कर दिया। अस्पताल संचालक शेरा यादव उर्फ सतेन्द्र ने पहले थप्पड़ मारकर भीड़ को भड़काया, जिसके बाद लोग बेकाबू हो गए और जानलेवा हमला कर दिया। मीडियाकर्मी को बचाने पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी मारपीट हुई। इसमें एक सिपाही घायल हो गया। हमलावरों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.