फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 30 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जानलेवा हमले में दो पक्षों के आठ दोषियों को सात सात साल की सजा से दंडित किया गया है। अदालत ने प्रत्येक पर जुर्माना भी लगाया है।शहर कोतवाली क्षेत्र में 18 दिसंबर 2013 को हुयी घटना में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे लिखाये गये थे। एक पक्ष के हैवतपुर गढ़िया निवासी रनबीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसका भाई गांव से सौदा लेने को आया था। गांव के ही कई लोगों ने उसे सलावत खां मोहल्ला स्थित बन रहे उसके मकान के सामने घेर लिया और गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारा पीटा। जान से मारने की नियत से कई बार फायर किए। दूसरी तरफ से हैवतपुर गढ़िया के श्रीकृष्ण ने मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें मारपीट के अलावा गंभीर चोटें आने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। अदालत ने इस जवाबी मुकदमे में आरोप पत्र आन...