हरदोई, दिसम्बर 15 -- सांडी। तिराहा पर प्लाट निर्माण के दौरान ईंट-पत्थर चलने और तमंचे से फायरिंग में पुलिस ने पांच नामजद समेत अज्ञात पर जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए दो नामजदों को तमंचे और कारतूस के साथ पकड़ लिया है। रविवार को तिराहा स्थित लखपेड़ाबाग मार्ग पर हरपालपुर के गांव लमकन के मजरे जनकपुरवा निवासी शिशुपाल कुशवाहा बैनामे के प्लाट पर निर्माण करा रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान चौधरियापुर निवासी कैलास राजपूत अपने दो बेटों सन्तोष, शैलेन्द्र, रिश्तेदार कस्बे के मोहल्ला ऊंचाटीला निवासी हंसराम मुल्कराज, सैयदवाड़ा निवासी ताजमोहम्मद समेत अज्ञात लोगों के साथ मौके पर पहुंच कर सड़क किनारे अपनी भूमि बताते हुए शिशुपाल से मारपीट करने लगे थे। आरोप है कि इसी दौरान सन्तोष ने तमंचे से फायर कर शिशुपाल के बेटे ध...