सासाराम, फरवरी 17 -- सासाराम, निज संवाददाता। परसथुआ में करीब 14 साल पहले अभय नारायण राय की हत्या व उसके पुत्र सर्वोतम कुमार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में जिला जज तीन जीवन लाल की अदालत ने सजा के विन्दु पर सुनवाई की। मामले में अदालत ने अभियुक्त कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के सलथुआ निवासी डिली राम उर्फ दिलीप कुमार राम को हत्या का प्रयास का दोषी पाते हुए पांच साल तीन माह के कारावास की सजा सुनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...