शामली, मई 20 -- कैराना। गांव मलकपुर में जहरीला पदार्थ खिलाने के शक में बहन व 20 दिन की भांजी समेत चार पर दरांती से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सनकी भाई को उसकी पत्नी समेत गिरफ्तर कर लिया। पुलिस ने दरांती भी बरामद की है। गांव मलकपुर में अपने मायके आई इमरानी पर मंगलवार दोपहर उसके भाई सद्दाम ने दरांती से जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपी का 20 दिन की मासूम भांजी पर भी दिल नहीं पसीजा और उसने उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव में आई पड़ोसी गुफरान की पत्नी सीमा और भतीजी मुस्कान पर भी आरोपी ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। यह भी पढ़ें- सनकी भाई ने मायके आई बहन और नवजात भांजी पर धारदार हथियार से किया हमला हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया गया कि आरोपी सद्दाम को शक था कि उसकी बहन ने उसके खाने में जहरीला प...