बलरामपुर, मई 29 -- उतरौला, संवाददाता। गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के पिपराराम गांव में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पांच लकड़ी व बांस के डंडे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार 26 मई की रात करीब 10 बजे मोहम्मद आसिफ खान बाइक से ग्राम अहिरौला में घूम रहा था। इसी दौरान राजू मौर्य ने उसके गांव में घूमने पर आपत्ति जताई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद आसिफ वहां से चला गया। अगले दिन 27 मई की सुबह जब राजू मौर्य पिपरा चौराहे पर चाय पीने जा रहा था, तभी मोहम्मद आसिफ खान व उसके साथियों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे राजू मौर्य के परिजनों को भी पीटा। हमले में मीना देवी व धनराज मौर्य...