चाईबासा, जून 20 -- गुवा । किरीबुरू पुलिस ने एक जानलेवा हमले के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित ठाकुर (19) पुत्र बेंगलू ठाकुर और आकाश दास उर्फ छोटू (21) पुत्र स्व. नितई दास, दोनों किरीबुरू निवासी शामिल हैं।पुलिस के अनुसार दोनों ने किरीबुरू निवासी अखिलेश पान पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में अखिलेश का पैर टूट गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि विवाद की वजह अखिलेश पान का दोनों आरोपियों की मां के साथ कथित संबंध था। उल्लेखनीय है कि अखिलेश पान पर पहले अपनी पत्नी की हत्या का आरोप था और वह जेल भी जा चुका है।पुलिस ने 20 जून 2026 को दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले क...