जानलेवा हमले के मामले में जमानत खारिज
नोएडा, जुलाई 3 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने जानलेवा हमले के एक मामले में आरोपी शिवम कुमार की जमानत अर्जी खारिज कर दी। मामला दादरी थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि 17 मई 2026 की रात वादी के पिता अपने परिचित के साथ गांव स्थित मकान पर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और बातचीत के बाद लाठी-डंडे तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावर ने पिस्टल से गोली भी चलाई थी। गोली एक वाहन के दरवाजे में जा लगी थी। इसके बाद हमलावरों ने पीड़ित की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों पर वाहन में तोड़फोड़ करने, मोबाइल और सीसीटीवी कैमरों के तार तोड़ने का भी आरोप है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.