जानलेवा हमले के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- नई दिल्ली, व. सं.। द्वारका जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने डाबड़ी थाना इलाके में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। धूलसिरस चौक पर मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने दोनों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में जतिन शर्मा और पवन भंडारी शामिल है। जतिन शर्मा कुख्यात विक्की टक्कर गैंग से जुड़ा है। पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि आठ अप्रैल को डाबरी थाना क्षेत्र में महेंद्र सिंह नामक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया था। यह भी पढ़ें- खुद को गैंगस्टर समझ अपना गिरोह बनाने की कोशिश कर रहा था DU का छात्र, हथियारों समेत दबोचा आरोपियों ने पीड़ित से इलाके में दुकान चलाने के बदले रुपये मांगे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.