जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजे गए जेल
सीवान, मार्च 25 -- पचरुखी। थाना क्षेत्र के चांप दक्षिण पट्टी से पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलामत हुसैन और मुहर्रम साईं के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों की गिरफ्तारी सोमवार देर शाम उनके घर से की गई। ये दोनों पूर्व में हुए जलनलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपी थे और पुलिस को इनकी तलाश थी। मंगलवार को दोनों से आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.