सीवान, मार्च 14 -- पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाने के निजामपुर गांव में गुरुवार की देर शाम पूर्व के रंजिश में जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को पकड़ा है। पकड़ाए आरोपियों में इसी गांव का मुन्ना नट व नाजिर शामिल है। पुलिस ने पकड़ाए दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम निजामपुर गांव में पूर्व के किसी रंजिश में उपजे विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में इसी गांव का असलम नट गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बयान पर हमलावरों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। इधर पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए जानलेवा हमले के दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए शुक्रवार को जेल भेज दिया। जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी ...