रुद्रपुर, मई 19 -- खटीमा। पंजाबी कॉलोनी में दो लोगों पर जानलेवा हमला करने के आरोपी दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाजार चौकी प्रभारी जीवन चुफाल ने बताया कि 18 मई को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली खटीमा में धारा 109(1) 352/ 3(5) बीएनएस के तहत सचिन रघुवंशी, आकाश रघुवंशी को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से आलाचोट चारपाई का लकड़ी का डंडा खून से सना हुआ बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उनके साथ कांस्टेबल ईशाक मोहम्मद, कांस्टेबल ललित सिंह कन्याल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...