शामली, अप्रैल 1 -- कैराना। गांव बीबीपुर हटिया में करीब सवा माह पूर्व दो पक्षों में झगड़े और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। 24 फरवरी को गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान जमकर मारपीट हुई थी और एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमे दर्ज किए थे। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सबदर, सादिक, गुलनिशार, शराफत और शमून उर्फ दिलावर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से ही अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। बुधवार को पुलिस ने मुकदमे में वांछित इरफान, बाबर, अकदस और इस्लाम को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.