जानलेवा हमले के आरोप की जांच को आएगा प्रतिनिधिमंडल
हरदोई, सितम्बर 2 -- हरदोई। विधायक के भतीजे, उनके साथियों द्वारा जिला पंचायत सदस्य व उनके परिवारजनों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए सपा ने मामले की जानकारी लेने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल तीन सितंबर को हरदोई पहुंचेगा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली ने बताया कि सवायजपुर निवासी जिला पंचायत सदस्य रजनी पाल और जागेश्वर पाल पर सत्ताधारी पार्टी विधायक के भतीजे और उनके साथियों ने कथित तौर पर जानलेवा हमला किया। सपा का आरोप है कि पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित परिवार पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया। पार्टी प्रतिनिधिमंडल घटना की जानकारी लेने के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा और अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय में देगा।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.