जहानाबाद, फरवरी 9 -- काको, निज संवाददाता एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर अपराधियों तथा वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में भेलावर थाने की पुलिस ने रामदानी गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति शरद कुमार बताया जाता है। इस मामले में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर मारपीट तथा हत्या के प्रयास के एक मामले में नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। तब से वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी का उसे गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.