मेरठ, जून 17 -- घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमले के आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर डंडा बरामद कर लिया। उनका चालान कर कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया। रोहटा चौकी इंचार्ज गौरव तिवारी ने बताया कि बीती छह जून की रात को रोहटा निवासी आरिफ पुत्र शौकत ने थाने में दर्ज मुकदमे में बताया था कि उसके भाई साजिद पर पड़ोसी समीर, उमैर, अंशा और एक अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर रॉड, लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों भाइयों को बुधवार को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया। आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...