मेरठ, मई 17 -- खिर्वा जलालपुर गांव में युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पुलिस ने उससे पूछताछ की और फिर उसका चालान कर दिया। बीते दिनों खिर्वा गांव में सोनू पुत्र मोहम्मद पर जानलेवा हमला हुआ था। घटना उस समय हुई थी जब वह एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीने गया था।इसी बीच समीर उर्फ शादाब ने अपने साथियों के साथ उसके साथ मारपीट की थी और घर में ले जाकर उसपर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने समीर सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को मुख्य आरोपी समीर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस...