फिरोजाबाद, जनवरी 7 -- थाना जसराना पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शीला देवी वर्तमान ग्राम प्रधान फकीरा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय नगला फकीरा मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। उसी समय नगला फकीरा निवासी सूरजपाल पुत्र रामपाल और अशुंल पुत्र सूरजपाल अपने ट्रैक्टर को सीसी कार्य के ऊपर से निकालकर ले जाने लगे। ललित पुत्र महावीर ने विरोध किया तो इसी बात को लेकर दोनों पक्षो में मारपीट हो गयी जिसमें अभियुक्त सूरजपाल ने अन्य सह अभियुक्तों के साथ जान से मारने की नीयत से धर्मवीर पर लाठी-डन्डों तथा धारदार हथियार से हमला किया था। अभियुक्त सूरजपाल पुत्र रामपाल निवासी नगला फकीरा थाना जसराना को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...