हरिद्वार, जून 12 -- हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। एसओ अजय शाह ने बताया कि 10 जून को सचिन पुत्र सुबीर, निवासी तलाई तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी ओम शांति धाम कॉलोनी हेतमपुर ने पुलिस को तहरीर दी थी। पीड़ित ने आरोप लगाया गया कि विशाल सहित 9-10 लोगों ने एक राय होकर लाठी-डंडों और तलवारों से लैस होकर उसके भाई, जीजा एवं मित्र पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में टीम गठित की। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, अन्य की तलाश जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...