जानलेवा हमले के आरोपी को पीसीआर पर ले की पूछताछ
मथुरा, अप्रैल 13 -- थाना बलदेव पुलिस पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को पीसीआर पर लेकर पूछताछ की। उसकी निशादेही से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर वापस जेल भिजवाया। थानाध्यक्ष बलदेव पुष्पेन्द्र कुमार ने बताया कि गांव नगला उदयसिंह,बलदेव निवासी दीपक उर्फ दीपू जानलेवा हमले में वांछित था। उसने न्यायालय में समर्पण कर दिया था। इसके बाद से ही उसे पीसीआर पर लेकर पूछताछ करने को न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। न्यायालय से पीसीआर मिलने पर सोमवार सुबह उप निरीक्षक देवदत्त सिंह, इंतजार अली ने पुलिस टीम के साथ जेल से दीपक को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर थाने ले गयी। वहां पूछताछ के बाद उसकी निशादेही पर नगला उदय सिंह स्थित नरेश उर्फ राजन ईट भट्टे के खंडहर के समीप से घटना में प्रयुक्त तमंचा,कारतूस बरामद कर समय से जेल भिजवाया। यह भी पढ़ें- तमंचा के साथ य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.