कन्नौज, मार्च 10 -- छिबरामऊ। प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के दिलीपपुर गांव निवासी योगेंद्र सिंह ने गांव के ही नितिन पाल, मनोज, दशरथ व उनके कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 8 मार्च को शाम करीब साढ़े 7 बजे वह अपने चचेरे भाई अजय कुमार के साथ पैदल खेत की तरफ जा रहा था, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे उपरोक्त लोगों ने उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह लोग अब उसे जानमाल की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...