देवघर, मार्च 25 -- देवघर,प्रतिनिधि नगर के मीना बाजार में सूरज कुमार कसेरा पर जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी त्रिदेव कापरी को जेल भेज दिया गया। 15 जून 2024 की शाम करीब 8 बजे सूरज अपने घर लौट रहा था तभी भांग गली-दीपक मिल वाली गली में त्रिदेव उर्फ कृष्णा, कुलदीप राउत, गुड्ड चौरसिया, चिगौड़ी पंडा, पिंटु उर्फ माट गुरु और अन्य अज्ञात लड़कों ने घेर लिया। आरोपियों ने ईंट और शराब की बोतलों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राहगीरों की मदद से सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने मामले के आरोपी त्रिदेव कापरी को गिरफ्तार किया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...