जानलेवा हमले करने के आरोपी को अदालत ने भेजा जेल
मुरादाबाद, जून 13 -- गाली गलौज का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने और जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने वाले में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव शरीफनगर निवासी चेतन सिंह पुत्र रमेश सिंह ने लगभग दो माह पूर्व पुलिस को शिकायती पत्र देकर शरीफ नगर निवासी इमरत सिंह और उसकी पत्नी व पुत्री के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी इमरत सिंह पुत्र गंगाराम निवासी शरीफनगर थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले करने के आरोपी को अदालत ने भेजा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.