बदायूं, दिसम्बर 15 -- बदायूं। उसावां क्षेत्र में जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसावां के वार्ड नंबर एक रहने वाले अजीत गुप्ता ने पुलिस को तहरीर में बताया कि 12 दिसंबर की शाम वह अपने चाचा के घर के बाहर खड़ा था। तभी विपिन गुप्ता, सचिन, विनोद गुप्ता, अनुज गुप्ता, आर्येंद्र गुप्ता ने उनके साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर हमला कर दिया। इस दौरान अजीत गुप्ता उनके चाचा का बेटा बचाने गया तो उनके बच्चे को भी मारपीट कर फेंक दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...