मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के पताही रूप के अप्पू ठाकुर पर जानलेवा हमला मामले में दो आरोपित आकाश और सन्नी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को रविवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अप्पू ने जानलेवा हमले में चार नामजद व अन्य अज्ञात पर एफआईआर कराई थी।बताया था कि वह शुक्रवार शाम साइंस कॉलेज के पास से समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान घर से कुछ दूर पहले कच्ची सड़क के पास सभी आरोपितों ने रास्ता रोककर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें उसका सिर फट गया। यह भी पढ़ें- युवक पर किया जानलेवा हमला अप्पू ठाकुर ने लूटपाट करने का भी आरोप लगाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.