खगडि़या, मई 10 -- बेलदौर, एक संवाददाता बेलदौर बाजार में एक सीएसपी से रुपए निकालने गए महिनाथनगर मुखिया दिनेश यादव पर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें वे सतर्कता बरतते हुए बाल-बाल बचने में सफल रहे। घटना रविवार की दोपहर में बेलदौर बाजार स्थित यूनियन बैंक के एक सीएसपी की बताई जा रही है। इस संबंध में मुखिया ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर नगर पंचायत के शेरबासा गांव निवासी शंकर यादव सहित दस नामजद एवं एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के विरूद्ध शिकायत करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। मुखिया के मुताबिक घटना के समय वे थानाध्यक्ष से थाना में सलाह मशविरा कर वापस घर लौट रहे थे। इसी क्रम में वे एक सीएसपी काउंटर से रुपए निकालने गए, जहां वे कुछ दूर पर रुक गए। इसी क्रम में नामजदों ने एक साजिश के तहत मजमा लगा कर घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर पुलि...