देवघर, मई 14 -- देवघर,प्रतिनिधि नगर के इंडोर स्टेडियम के समीप खेल सामग्री दुकानदार नवीन कुमार कोहली पर हुए जानलेवा हामले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि 3 जुलाई की सुबह इंडोर स्टेडियम के समीप कुछ लोगों ने नवीन कुमार कोहली को घेरकर हॉकी स्टिक, लोहे की रॉड एवं पिस्टल के बट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि घटना के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे थे और केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं, घटना की वीडियो दि...