जहानाबाद, दिसम्बर 25 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। फरार अभियुक्तों एवं शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे छापामारी अभियान में विभिन्न थाने के पुलिसकर्मियों ने बुधवार की देर रात तक अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जिसमे चार आरोपितों की गिरफ्तारी की गयी। बीएनएस की विभिन्न धाराओं और जानलेवा हमला मामले के तहत गिरफ्तार किए गए लोग उसमें शामिल हैं। पुलिस के अनुसार काको थाने की पुलिस ने काको मुसहरी के मोती मांझी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं के तहत उक्त व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज थी। भेलावर थाने की पुलिस ने मनियारी टोला दरोगा विगहा गांव के निवासी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। नगर थाने की पुलिस ने बभना के अनिल कुमार और शकुरावाद थाने की पुलिस ने मीरगंज गांव के निवासी करीमन यादव को शराब के मामले में पकड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.