समस्तीपुर, जून 19 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना पुलिस ने हांसा गांव में छापेमारी कर जानलेवा हमला मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले के अनुसंधानकर्ता दरोगा जग निवास शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हांसा गांव में छापेमारी कर मो. नाजीर को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध गांव के ही मो. जिसान द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि मो. नाजीर ने लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के उपरांत शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...