जहानाबाद, फरवरी 10 -- मखदुमपुर ,निज संवाददाता। विशुनगंज थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात कन्हैया बिगहा गांव में छापेमारी की। जिसमें फरार चल रहे आरोपी सतीश यादव को गिरफ्तार किया गया। उसने अपने ही गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट किया था। इसमें प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...