रामपुर, फरवरी 23 -- टांडा। जनपद संभल के ग्राम भवन थाना बहजोई निवासी सुनील कुमार राघव अपने ही गांव के सुरेश के पुत्र पुनीत की बारात में थाना टांडा क्षेत्र के गांव सेंटाखेड़ा आया था। यहां पर गांव भवन के ही कुछ लोगों ने गांव भवन निवासी सुनील राघव के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। बारात में हमले के दौरान वह मुश्किल से जान बचाकर भाग आया। घायल सुनील राघव ने अपने ही गांव भवन बहजोई संभल निवासी मनोज, मोहन, प्रभात, अमन, विवेक, अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...