पाकुड़, अप्रैल 29 -- मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिशनपुर निवासी सैमुएल किस्कू और छुतर किस्कू के रूप में हुई है। ​पुलिस के अनुसार, उक्त आरोपियों ने आपसी जमीनी विवाद को लेकर वादी रमेश मरांडी पर तीर से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में मालपहाड़ी ओपी में कांड संख्या 280/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने बुधवार को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...