सीतामढ़ी, जून 18 -- परिहार। क्षेत्र के एकडंडी वार्ड 5 निवासी मुन्ने सिद्दीकी ने बेला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें लहुरिया के हसमत व इफ्तेखार उर्फ अंबर को नामजद किया है। बताया कि सात जून को मुन्ने सिद्दीकी लहुरिया में क्रिकेट मैच देख रहा था, तभी हसमत व अंबर ने सिद्दीकी पर हमला कर दिया। दोनों ने सिद्दीकी के साथ मारपीट की। हसमत ने गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। अंबर ने पिस्टल पेट में सटाकर गोली मारने की धमकी दी। दोनों ने बेला थाना में दर्ज एक कांड की पैरवी करना बंद करने अन्यथा जान से मारने की धमकी दी। प्राथमिक में बताया है कि हसमत फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया पर सिद्दीकी के बारे में बाइक चोरी की झूठी बात फैला कर उसकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...