बलिया, अप्रैल 8 -- बलिया। सहतवार पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोपी महराजपुर निवासी लालसाहब राम को उसके घर से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। उसी गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि शराब पीने और पिलाने की बात को लेकर आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पर उसने परिवार के अन्य लोगों को जख्मी कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...