गाज़ियाबाद, जनवरी 29 -- लोनी। लोनी थाना पुलिस ने कहासुनी में अस्पताल संचालक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कमल धामा है। कमल ने अपने साथी संदीप नागर और कृष्ण भाटी समेत अन्य के साथ मिलकर 26 अक्तूबर 2025 को निजी अस्पताल के संचालक राहुल त्यागी से मारपीट की थी। आरोपी कमल ने बताया कि राहुल से पूर्व में झगड़ा हुआ था। इसको लेकर 26 अक्तूबर को दोबारा विवाद हुआ। इसके चलते राहुल पर हमला किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...