शामली, जनवरी 31 -- कैराना। तितरवाड़ा में जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपों को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार करके चालान कर दिया। गत 31 दिसंबर को गांव तितरवाड़ा निवासी सरवर उर्फ कल्लू अपने साथी मनव्वर और भाई नदीम के साथ कार द्वारा अपने घर जा रहा था। कार गली में ले जाते समय बाइक सवार सावेज, सुफियान और एक अन्य साथी की बाइक की टक्कर कार में लग गई थी, जिसके विवाद में सावेज द्वारा फायर किया गया था। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके सुफियान को जेल भेज दिया था। पुलिस वांछित दो आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। इसके बाद पांच जनवरी को दो बाइक सवार सावेज और उसके साथियों ने पीड़ित सरवर के मकान के बाहर फायरिंग की थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दूसरा मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। पुलिस वांछित आरोपियों की तलाश में...