पूर्णिया, अगस्त 10 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। नाव पर यात्रा के दौरान सेल्फी जानलेवा साबित हो सकता है। सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी प्रणव कुमार ने ​यात्रियों एवं पशुओं, सामान का अलग-अलग परिवहन,​ रात्रि के समय, प्रतिकूल मौसम, तेज हवा या नदी की तेज धारा के दौरान नौका संचालन तुरंत स्थगित करने एवं ​नाव पर यात्रा के दौरान सेल्फी न लें (यह जानलेवा हो सकता है) तथा चढ़ते-उतरते समय जल्दबाजी न करने का निर्देश दिया है। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं ​जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में आम नागरिकों तथा नाविकों व नाव मालिकों के लिए सुरक्षित नौका परिचालन हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नौका दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आदर्श नौका नियमावली 2011 के नियमों का पालन करने का निर्द...