नवादा, जुलाई 8 -- नवादा का राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-20 जिले की सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाओं वाली सड़क है। इस सड़क की महत्ता इस रूप में है कि यह बिहार और झारखंड की सीमा से लगा है। जिसके कारण इस सड़क से झारखंड, ओडिशा व पश्चिम बंगाल की ओर से बिहार आने वाली लघु खनिज और अन्य सामानों से लदी भारी-भारी गाड़ियां बड़ी संख्या में गुजरती है। इन गाड़ियों के चालक अक्सर इस सड़क पर नो पार्किंग जोन में अपने वाहन खड़े कर देते हैं। जो रात में डेथ ट्रैप (जानलेवा) बन जाता है। यह भी पढ़ें- Nawada News: यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालक, बढ़ रहे हादसेदुर्घटनाओं की उच्च दर जिला प्रशासन की पहल पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा इस मार्ग पर किये गये सर्वेक्षण में इस बात का खुलासा हुआ है कि 47 किमी लंबे खरांट से लेकर रजौली तक के एनएच-20 ...