जानलेवा लिफ्ट: पामट्री, सिटी सेंटर मॉल, टाउन हॉल मैरिस प्वाइंट की जांच
अलीगढ़, जून 7 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवादाता। लिफ्ट हादसे के बाद एडीए द्वारा शुरू की गई कार्यवाही शनिवार को भी जरी रही। एडीए की टीम ने मैरिस रोड स्थित मैरिस प्वाइंट, पामट्री होटल, सिटी सेंटर मॉल और टाउन हॉल में लिफ्ट की जांच की। इस दौरान दो स्थानों एनुअल मेंटीनेंस तो होते मिली लेकिन चारों में से किसी भी स्थान पर लिफ्ट एक्ट-2024 का पंजीकरण नहीं मिला। एडीए ने चेतावनी देते हुए जल्द ही पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। एडीए वीसी कुलदीप मीणा के निर्देश पर शहरभर में जहां-जहां लिफ्ट लगी हुई हैं, उनकी जांच पड़ताल ओएसडी अतुल आनंद के नेतृत्व में की जा रही है। शनिवार को टीम सबसे पहले मैरिस रोड स्थित पामट्री होटल में पहुंची। यहां टीम ने लिफ्ट की जांच की। होटल प्रबंधन से लिफ्ट पंजीकरण के दस्तावेज मांगे। इस पर प्रबंधन सिर्फ एनुअल मेंटीनेंस के कागजात ही दिखा सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.