अलीगढ़, सितम्बर 12 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शहर में प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा चाइनीज मांझा लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। सासनीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला जयगंज में शुक्रवार को दूध लेकर लौट रहे चिकित्सक का चाइनीज मांझे से पैर कट गया। यह कोई पहली घटना नहीं हैं। महज 18 दिनों में तीसरी घटना हैं। गंभीर हालत में चिकित्सक को मथुरा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां देर रात तक पैर का ऑपरेशन चल रहा था। पठान मोहल्ला निवासी रविन्द्र प्रभात होम्योपैथिक चिकित्सक हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे वह पैदल-पैदल घर से जयगंज दूध लेने गए थे। वापस लौटते समय पीछे से बाइक सवार युवक आ गया। बाइक में चाइनीज मांझा फंसकर रविन्द्र प्रभात के पैर में फंस गया। मांझे से उनका पैर कट गया। खून से लथपथ रविन्द्र जमीन पर गिर गए। हा...