गंगापार, जून 22 -- शिकायतों के बावजूद सड़क का मरम्मतीकरण नहीं कराए जाने से ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें अब जानलेवा बन चुकी है। पालपट्टी से लालतारा मार्ग की हालत बद से बदतर हो चुकी है। अभी पिछले दो जून को इसी सड़क पर बड्डिहा गांव निवासी 60 वर्षीय राम आसरे आदिवासी का ई रिक्शा पलटने से मौत हो गई थी। सड़क पर बने गड्ढे में न जाने कितने लोग बुरी तरह से घायल हो चुके हैं बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग इस सड़क के मरम्मतीकरण की सोच भी नहीं रहा है। जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

सरकारी लापरवाही प्रदेश सरकार का प्रदेश के अंदर की गड्ढा मुक्त सड़कों का सपना, सपना ही साबित हो रहा है। जमीनी हकीकत देखी जाय तो प्रदेश की ग्रामीण अंचल की सड़कों की हालत ज्यों की त्यों खराब बनी हुई है। गड्ढा मुक्त सड़कों की जगह पूरी सड़क ही गड्ढों से भरी देखी जा सकती हैं। ...