प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 22 -- हीरागंज। महेशगंज थानाक्षेत्र के बेचूं का पुरवा राय असकरनपुर गांव निवासी सुनीता देवी ने पुलिस को तहरीर दी कि गांव के कुछ लोगों पर पूर्व में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी की पैरवी के लिए शनिवार को वह एसपी को प्रार्थना पत्र देने जा रही थी। तभी विपक्षियों ने मोबाइल पर मैसेज भेजा कि उनकी पहुंच ऊपर तक है, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, कभी भी मारपीट कर सकते हैं। उक्त तहरीर पर पुलिस ने मानिकचन्द्र, हेमराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...