प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 18 -- हथिगवां थाना क्षेत्र के परेवा नारायणपुर गांव निवासी मो. असद ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 16 अप्रैल की रात करीब 10.54 बजे उसका भाई मो. असजद फोन पर किसी से बात कर रहा था। तभी गांव के कुछ लोग पहुंचे रंजिशन गालियां देते हुए लाठी लेकर मारने दौड़ा लिए। वह शोर मचाते हुए जान बचाकर भागा तो आसपास के लोग दौड़े। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मो. असद की तहरीर पर पुलिस ने मो. अहमद, अब्दुल समद, मो. अकमाम उर्फ मन्नू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- समोसा खा रहे युवकों पर जानलेवा हमले में चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...