गंगापार, मई 26 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बसहरा गांव निवासी संदीप सिंह पुत्र स्वर्गीय धीरेंद्र सिंह ने शंकरगढ़ थाने में लिखित शिकायत पत्र देकर अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।संदीप सिंह का आरोप है कि वर्ष 2002 में उनके पिता पत्रकार धीरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में आरोपी रहे गांव निवासी एक व्यक्ति के न्यायालय से वापस गांव आने के बाद उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर भय बना हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर सुरक्षा की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...