साहिबगंज, जून 25 -- साहिबगंज। शहर के समलापुर केलाबाड़ी के सिद्धिनाथ शर्मा ने जिरवाबाड़ी थाना पुलिस को आवेदन देकर उसके परिवार के जानमाल की रक्षा की गुहार लगायी है। सिद्धिनाथ शर्मा ने पुलिस को आवेदन दिया है की उसका पड़ोसी आये दिन उसके व उसके परिवार के लोगों के साथ गाली गलौज करता है और घर में घुस कर गोली मारने की धमकी देता रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...