रामगढ़, मई 11 -- रजरप्पा। निज प्रतिनिधि चितरपुर के छोटकी लारी में सोमवार रात मंडा पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरी रात लोगों ने उत्सव का मजा लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जेएलकेएम की केंद्रीय उपाध्यक्ष रूपा महतो ने फीता काटकर विधिवत पूजन कर उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा की आयोजन समिति से मिले मान-सम्मान और स्नेह पर आभार प्रकट किया। मेरा लक्ष्य है की समाज के हर सुख-दुख में सदैव आपकी ढाल बनकर खड़ी रहूँगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष जितेंद्र महतो, सचिव चंद्र देव महतो, कोषाध्यक्ष दीपक महतो, संचालक कुमर भारती महतो, संरक्षक दिवाकर नायक, सुरेंद्र महतो, राजेश्वर महतो, कुंदन महतो, विवेक महतो, योगेंद्र महतो, शिवशंकर साव, अशोक महतो, सुमित कुमार महतो, सानू महतो, किरन महतो व सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति थे। यह भी पढ़ें- मंडा पूजा...