अयोध्या, जून 21 -- अयोध्या, संवाददाता। ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी के बीच भगवान को शीतलता एवं विशेष सेवा अर्पित करने की परंपरा के तहत शनिवार को रामनगरी के श्री जानकी महल में अनूठा धार्मिक आयोजन देखने को मिला। यहां फूल बंगले की परंपरा से हटकर छह सौ किलो आम से ठाकुर जी का आकर्षक एवं भव्य बंगला सजाया गया। विशेष श्रृंगार के मध्य ठाकुर जी को आम के बंगले में विराजमान कर विधि-विधान से आरती एवं पूजन किया गया। श्री जानकी महल ट्रस्ट के ट्रस्टी आदित्य सुल्तानिया ने बताया कि सनातन परंपरा में भगवान के विग्रह को सजीव स्वरूप मानकर उनकी सेवा की जाती है। यह भी पढ़ें- कनक भवन व हनुमानगढ़ी में सोमवार को सजेगी फूल बंगले की झांकी ज्येष्ठ मास में जहां ठाकुर जी को शीतलता प्रदान करने के लिए फूल बंगले सजाए जाते हैं, वहीं आम का मौसम होने के कारण उनके मन में यह भाव ज...