सीतामढ़ी, अप्रैल 18 -- सीतामढ़ी। जानकी नवमी को लेकर शहर में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर निगम इस बार जानकी नवमी को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी में जुटा है। इसी कड़ी में जानकी स्थान से लेकर पुनौरा धाम तक अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरा मार्ग स्वच्छ व सुगम बना रहे। बीते दिन नगर निगम की टीम ने जानकी मंदिर से पुनौरा धाम तक सड़क के दोनों किनारों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान दो दर्जन से अधिक अतिक्रमणकारियों को हटाया गया। वहीं 18 लोगों से कुल 9 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नगर आयुक्त डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जानकी नवमी को लेकर निगम पूरी तरह सक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.