सीतामढ़ी, अप्रैल 27 -- सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। जिले के श्री चक्र ऋषि आश्रम से श्री राम जानकी मंदिर चकमहिला के महंत रामकुमार दास जी के सानिध्य में जानकी जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर बड़ी धूमधाम के साथ चार धाम राम डोली परिक्रम निकाली गयी।जानकी मंदिर खैरवी महंत कैलाश देवी रथ के साथ बरियारपुर मुख मार्ग होते हुए चक्र ऋषि आश्रम पहुंचकर डोली परिक्रमा निकाली गईं। सुबह 6:30 बजे फूलों से सजाकर डोली विग्रह एवं हनुमत पूजन कर कीर्तन मंडली के साथ सीताराम के कीर्तन एवं शंखनाद, घंटा बजाते हुए आश्रम से पासवान चौक, कोट बाजार महावीर स्थान होते हुए जानकी स्थान पहुंची। जानकी स्थान से पुनः मुख मार्ग होते हुए सरावगी चौक, बाजे के साथ नाचते झूमते गांधी चौक से सीताराम की जय घोष करते हुए डोली के साथ वीर कुवंर सिंह चौक से मेहसोल चौक, कारगिल चौक होते हुए डोली चक्र ऋषि आश्र...